Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

हॉकी स्टिक लेकर फील्ड पर गोल दागकर विधायक ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला

जशपुरनगर 29 अगस्त 2025/ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी के मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री व्हीआर मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ब्रिटिश शासन में पराधीनता एवं सीमित संसाधनों के बावजूद फटे जूतों और बिना संसाधनों के उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। उनके ओलंपिक में प्रदर्शन से खुश होकर हिटलर तक ने उन्हें अपना देश छोड़ जर्मनी की ओर से बड़े ओहदे और वेतन की पेशकश की पर उन देशभक्त ने सब कुछ त्याग कर मरते दम तक देश सेवा के लिए समर्पित रहे। आज हमें पूर्ण आजादी है हम जो चाहें वो बन सकते हैं। खेल के क्षेत्र में भी आज अपार संभावनाएं हैं। हमें अपने पसंद के खेल का चयन कर उसमें प्रावीण्यता हासिल करनी चाहिए। खेल के साथ पढ़ाई को भी साथ में लेकर चलना आवश्यक है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से डोम बनाकर सभी का सम्मान किया। इस दौरान विधायक ने स्वयं हॉकी की फील्ड पर उतर कर  हॉकी स्टिक से हांथ आजमाया जहां उन्होंने शूट आउट में भाग लेकर गोलकीपर को पार कर गोल किया। वहीं जनपद सीईओ, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ने भी हॉकी स्टिक लेकर फील्ड पर हाथ आजमाया। सभी ने शूटआउट में शॉट खेल कर सभी का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने जशपुर एवं कुनकुरी के मध्य खेले जाने वाले प्रारंभिक मैच में खिलाड़ियों से मुलाकात की और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मैच के लिए टॉस कर खेल को प्रारंभ किया। विधायक ने अधिकारियों एवं आये प्रतिभागियों से खेल को आगे बढ़ाने के लिए संभावनाओं पर भी चर्चा की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कांसाबेल विकास खंड के 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

      जशपुरनगर 08 मई 2026/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा कांसाबेल विकास खंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 12 जोड़ों…

    Read more

    सुशासन की स्थापना ही सरकार का उद्देश्य – कलेक्टर श्री व्यास सिमड़ा के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए कलेक्टर समस्या निवारण के साथ हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश शिविर में 940 आवेदन हुए प्राप्त, मौके पर मांग के 53 आवेदनों को किया गया निराकृत

      जशपुरनगर 08 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास विगत दिवस विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत सिमड़ा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया