Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

हॉकी स्टिक लेकर फील्ड पर गोल दागकर विधायक ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला

जशपुरनगर 29 अगस्त 2025/ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी के मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री व्हीआर मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ब्रिटिश शासन में पराधीनता एवं सीमित संसाधनों के बावजूद फटे जूतों और बिना संसाधनों के उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। उनके ओलंपिक में प्रदर्शन से खुश होकर हिटलर तक ने उन्हें अपना देश छोड़ जर्मनी की ओर से बड़े ओहदे और वेतन की पेशकश की पर उन देशभक्त ने सब कुछ त्याग कर मरते दम तक देश सेवा के लिए समर्पित रहे। आज हमें पूर्ण आजादी है हम जो चाहें वो बन सकते हैं। खेल के क्षेत्र में भी आज अपार संभावनाएं हैं। हमें अपने पसंद के खेल का चयन कर उसमें प्रावीण्यता हासिल करनी चाहिए। खेल के साथ पढ़ाई को भी साथ में लेकर चलना आवश्यक है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से डोम बनाकर सभी का सम्मान किया। इस दौरान विधायक ने स्वयं हॉकी की फील्ड पर उतर कर  हॉकी स्टिक से हांथ आजमाया जहां उन्होंने शूट आउट में भाग लेकर गोलकीपर को पार कर गोल किया। वहीं जनपद सीईओ, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ने भी हॉकी स्टिक लेकर फील्ड पर हाथ आजमाया। सभी ने शूटआउट में शॉट खेल कर सभी का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने जशपुर एवं कुनकुरी के मध्य खेले जाने वाले प्रारंभिक मैच में खिलाड़ियों से मुलाकात की और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मैच के लिए टॉस कर खेल को प्रारंभ किया। विधायक ने अधिकारियों एवं आये प्रतिभागियों से खेल को आगे बढ़ाने के लिए संभावनाओं पर भी चर्चा की।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ