Ro no D15139/23

रजत महोत्सव अंतर्गत पीएम मातृ वंदना योजना अंतर्गत किया गया रजिस्ट्रेशन

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना पत्थलगांव के सेक्टर करमीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र पकरीढाप में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा चित्र निर्माण, छोटा बड़ा अक्षर पहचान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेलकूद एवं खिलौना निर्माण भी किया गया। इसमें आंगनबाड़ी के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसी प्रकार पुराइनबंध सेक्टर में बैठक लेकर प्रथम गर्भवती माताओं और शिशुवती माताओं को पोषण आहार की जानकारी देते हुए पोषक ट्रैकर ऐप्प के माध्यम से आवेदन भरने हेतु मापदण्ड के अनुसार माताओं का नाम वार जानकारी प्राप्त कर प्रथम गर्भाधान करने वाली 07 आवेदिकाओं को चिन्हांकित करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना अंतर्गत उनका आवेदन भरा गया और अन्य महिलाओं को भी योजना की जानकारी दी गयी।
दुलदुला विकासखण्ड अंतर्गत परियोजना स्तरीय रजत महोत्सव 2025 के तहत कौशल विकास केन्द्र सोकेडीपा में पोषण मेला, महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। रजत जयंती-वर्ष अंतर्गत महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए स्थानीय उपलब्ध सब्जी, भाजी एवं व्यंजन द्वारा पोषण लाभ लेने पर चर्चा की गई। सभी को सुकन्या समृद्धि, पीएमवीवीवाई के पात्र हितग्राहियों को लाभ देने हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ