Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल पर दिव्यांगजनों के लिए सक्षम कैंटीन की शुरुआत

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल

धमतरी, 3 सितम्बर 2025/– जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सक्षम कैंटीन की शुरुआत की गई है। यह पहल कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा से संभव हो पाई है। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रारंभ हुई इस कैंटीन का संचालन दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति के सदस्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्यामा देवी साहू ने पूरे विधि-विधान के साथ दुकान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। रजत जयंती पर्व पर सभी दिव्यांगजनों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली और संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहकर समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।

संस्था के संस्थापक श्री बसंत कुमार विश्नोई ने जानकारी दी कि समिति के दिव्यांग सदस्य रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने हाल ही में कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी इच्छा जाहिर की थी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनकी भावनाओं को समझते हुए तुरंत पहल की और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थान उपलब्ध कराया। इसके बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर कैंटीन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा – “दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। सक्षम कैंटीन केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों की भागीदारी और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास है। जिला प्रशासन भविष्य में भी दिव्यांगजनों की शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वरोजगार की दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।”

इस मौके पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती मनीष पाण्डेय, रोहित कुमार साहू, डॉ. पोषण सिन्हा, सुलेखा अली, डेरहा राम, शिवचरण, सुमन साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सक्षम कैंटीन की शुरुआत से दिव्यांगजनों को रोजगार और आत्मसम्मान दोनों का अवसर मिलेगा। यह पहल जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल बनेगी।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…