Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण

रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र क्र.26 सुभाष चौक बिरगांव में कुल 55 बच्चों की स्क्रीन की गई जिसमें 30 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र.27 बुधवारी बाजार बिरगांव में कुल 25 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 11 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल रही | किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।

शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।

इस अभियान में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    हाथी प्रभावित वनांचल में प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सुरक्षा की ढाल

    *सूरजपुर के श्री करमचन्द्र को मिला पक्का घर, हाथियों के भय और असुरक्षा से मिली राहत*   रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले अनेक परिवारों…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र ने विद्यालयीन गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु शिक्षा विभाग की ली बैठक

     सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण और अपार आईडी निर्माण की समीक्षा, जर्जर भवनों में कक्षा संचालन…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास