Ro no D15139/23

सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के खेल का पर्दाफाश – महिला सूदखोर अमीना ताज और उसके सहयोगी राकेश साहू पर FIR दर्ज

*दोनों को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*50 हजार का कर्ज बना 6 लाख का बोझ!*

*ब्लैंक चेक से ब्लैकमेलिंग और धमकी का खेल उजागर*

*झूठे मामलों में फंसाने और फर्जी तरीके से पुलिस में ऊंची पहुंच होना दिखाकर धमकी देकर करती थी प्रताड़ित*

*जिस पुलिस में ऊंची पहुंच होने का करती थी झूठा दिखावा उसी पुलिस के गिरफ्तार कर जेल भेजने पर झूठ की खुली पोल*

*कबीरधाम पुलिस ने पीड़ितों को दिलाई राहत, अमीना ताज और सहयोगी पर कसा शिकंजा!*

लंबे समय से सूदखोरी और धमकी के मामलों में संलिप्त अमीना ताज निवासी कवर्धा एवं उसके सहयोगी ड्राइवर राकेश साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2025 धारा 308(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 4 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ितों ने बताया कि अमीना ताज जरूरतमंद लोगों को रकम देकर उस पर कई गुना अत्यधिक ब्याज वसूलती थी। प्रार्थी ने मात्र 50 हजार रुपये का कर्ज लिया, जिस पर उसने करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए, फिर भी ब्लैंक चेक के सहारे लगातार धमकी और ब्लैकमेल किया जाता रहा। रकम न देने पर गाली-गलौज, मारपीट, सामाजिक अपमान और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

उसका सहयोगी राकेश साहू लोगों के घर जाकर जबरदस्ती वसूली करता था और मारपीट व धमकी देकर आतंक का माहौल फैलाता था। हाल ही में वायरल एक ऑडियो में अमीना ताज एक पीड़ित को यह कहकर धमका रही थी कि यदि कोई उसके खिलाफ थाना में आवेदन देगा, तो FIR तो दूर, उसका आवेदन तक स्वीकार नहीं होगा। इस प्रकार वह पुलिस और कानून से ऊपर होने का झूठा भय दिखाकर लोगों का शोषण कर रही थी।

पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनके घर और कार्यालय में दबिश दी। दबिश के दौरान उधारी लेनदेन के कागजात और पीड़ितों द्वारा हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, लेनदेन संबंधी रजिस्टर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है, जिसकी जांच जारी है। इससे उनके सूदखोरी और अवैध गतिविधियों का और बड़ा जाल सामने आने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त अमीना ताज के खिलाफ प्राप्त अन्य चार प्रार्थियों के आवेदन भी जांच में शामिल किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली की टीम ने तत्काल संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया और कानूनी कार्रवाई प्रारंभ क दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु पेश कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा, ASI संजीव तिवारी, बंदे सिंह मरावी, राजकुमार चंद्रवंशी, एवं साइबर सेल टीम व थाना कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस स्पष्ट करती है कि किसी भी अपराधी की यह धमकी कि *“पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती”* या *”पुलिस में उसकी ऊपर तक पहुंच है उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी”* पूरी तरह निराधार है। पुलिस हर आवेदन और शिकायत को गंभीरता से दर्ज करती है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करती है। जनता को डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है।

इसके साथ ही, पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी स्थिति में अवैध सूदखोरों से कर्ज न लें। ऋण की आवश्यकता होने पर केवल अधिकृत बैंक या सहकारी संस्थाओं से ही ऋण लेना उचित और सुरक्षित है।

इसके अलावा जिले के कुछ अन्य सूदखोरों के खिलाफ भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। पर्याप्त आधार मिलने पर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*कबीरधाम पुलिस हर पीड़ित को न्याय दिलाने और हर अवैध सूदखोर को कानून के शिकंजे में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत