Ro no D15139/23

गुरुकुल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कवर्धा जिले की सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदैव ही विद्यार्थियों के साथ अपने शिक्षकों शिक्षिकाओं के शैक्षणिक हित को सर्वोपरि मानता रहा है। इसलिए समय-समय पर विभिन्न एजेंसियों के द्वारा शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होता रहा है। इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ वीणावाणि के तेल चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। विद्यालय प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रभारी शिक्षिका ने सबका स्वागत करते हुए इस कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में गुरुकुल समेत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 60 शिक्षक शिक्षिकाओं ने अंशग्रहण किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली के द्वारा प्रदत्त कुशल प्रशिक्षक फैजलुर रहमान खान तथा आलोक कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षण पद्धति एवं शिक्षण शास्त्र पर सभी को प्रशिक्षण दिया। विद्वान प्रशिक्षक द्वय ने विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से पेडागोजी अर्थात शिक्षण कला के अंतर्गत शिक्षण की प्रक्रिया, शिक्षण के सिद्धांत तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान को प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने बतलाया कि कक्षा में विद्यार्थियों को इस प्रकार शिक्षण सिद्धांत तथा शिक्षण तकनीक या शिक्षण विधियों से शिक्षण दिया जाए कि वे कठिन से कठिन विषयों को भी खेल खेल में सहजता से सीख सकें। कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण विधियों के साथ ही शिक्षक केंद्रित एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा की बारीकियों को सोदाहरण समझाया गया। कक्षा में प्रयुक्त शिक्षण के मूलभूत सिद्धांत है जिन्हें जानना प्रत्येक शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आवश्यक है। दो सत्र में आयोजित इस कार्यशाला से सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं लाभान्वित हुए। सस्था के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण तथा प्रभारी प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र से प्राप्त शिक्षण कौशल से सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बेहतर तरीके से विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे।

  • Related Posts

    भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी जोरों-शोरों से

    पदयात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए जुटा शासन-प्रशासन और जनसमुदाय*   *बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में कांवड़ियों और पदयात्रियों के लिए…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

    पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें