Ro no D15139/23

जलाराम वृद्धाश्रम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

*वृद्धजन उत्साहपूर्वक मटका फोड़,नीबू,कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए*

धमतरी 19 सितंबर 2025/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत जलाराम वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वृद्धजन उत्साहपूर्वक मटका फोड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और नींबू दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। इन खेलों से न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि वृद्धजनों में उत्साह और आपसी सहभागिता भी देखने को मिली।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। वृद्धाश्रम में इस प्रकार की गतिविधियाँ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह में ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।
उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे ने कहा कि वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनकी सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की वास्तविक सफलता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज कल्याण विभाग आगे भी वृद्धजनों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उन्हें सम्मान, प्रोत्साहन और आनंद का अनुभव हो सके।

  • Related Posts

    महाविद्यालयों में छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ

      “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सात महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन धमतरी, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले…

    Read more

    रूद्री बैराज में आपदा का अलर्ट…. सायरन बजते ही एक्टिव हुआ प्रशासन

      टापू में फंसे लोगों और डूबते व्यक्ति का रेस्क्यू कर परखी राहत-बचाव की तैयारियां धमतरी, 20 अगस्त 2026/ आपदा की स्थिति में प्रशासन कितनी तेजी से सक्रिय होता है,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ