Ro no D15139/23

सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्र संबलपुर, बडग़ांव और परेवाडीह में नागरिकों को किया गया जागरूकता

– आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से किया जा रहा लाभान्वित
– ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और फसल चक्र परिवर्तन के लिए किया गया प्रेरित
राजनांदगांव 22 सितम्बर 2025। जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के आदि सेवा केन्द्र ग्राम संबलपुर, बडग़ांव, परेवाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र के अंतिम छोर तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।  जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…