Ro no D15139/23

जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें : कलेक्टर

– डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने किया निर्देशित
– कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि क्वांर नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं पदयात्री माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुँच रहे हैं। कलेक्टर ने डोंगरगढ़ पदयात्री मार्ग में लगे सेवा पंडालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ रजत जयंती अवसर पर विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड करने के लिए कहा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी विकास कार्यों में स्वयं अभिरूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसामान्य को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसामान्य को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

      *- 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत* *- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा* राजनांदगांव 06 मई 2026। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026 किसान कीर्तन के लिए रहा खुशियों भरा

      *- पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल* *- एनएचएम योजना के तहत 2 लाख रूपए की सहायता* *- सब्जी उत्पादन व भंडारण में आएगा सुधार* *-…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप