Ro no D15139/23

10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक चिखली में रन फॉर आयुर्वेद तथा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का हुआ आयोजन

– विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर दिया गया व्याख्यान
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। 10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद तथा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि विश्व में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा एवं योग के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति में सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाता है। आयुर्वेद में स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर व्यक्ति स्वस्थ रहता है। शिविर में 401 मरीजों का आयुष पद्धति से इलाज कर नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, पार्षद श्री शैंकी बग्गा, श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्रीमती बैनाबाई तुरहटे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
10वें आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में रन फॉर आयुर्वेद को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फॉर आयुर्वेद शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर वापस शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में समाप्त हुई। रन फॉर आयुर्वेद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि एवं पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव से आयुष रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आयुष रथ के शहर में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा, अंकुरित बीज एवं नींबू शरबत का वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. सृष्टि अग्रवाल, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा बरैया, डॉ. आलोक कलचुरी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबिना शाहिन अंसारी, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव एवं लाईफ स्टाईल के अंतर्गत डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज द्वारा चिकित्सा किया गया। नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बडा, श्रीमती अनुसूईया साहू, श्रीमती व्हीव्ही कीर्तिहरि, श्री फुलेश कुमार निर्मलकर, श्री रोहन पटेल, श्रीमती बिनेश्वरी यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, अधिकारी, कर्मचारी, बच्चे एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण…

    Read more

    कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम