Ro no D15139/23

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया

अब तक लगभग 6630 मामले लिए जा चुके हैं निराकृत

जशपुरनगर 24 सितंबर 2025/ आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया लोगों के लिए बड़ा सहारा बन कर उभरा है। लोग यहां पर एक उम्मीद के साथ आते हैं और चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जाते हैं। लोगों में एक विश्वास जगा है कि मुख्यमंत्री उनके हमदर्द  और सुख-दुख के साथी है। आज हुए जनदर्शन में भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे थे। रोजाना यहां पर आयोजित जनदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। लोगों को अब रायपुर की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है। उनकी इन समस्याओं पर पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित गति से निराकृत भी किया जाता है। मुख्यमंत्री जब बगिया आते हैं तो, वे स्वयं भी देर रात तक लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं।
3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ कराई गई है उपलब्ध
 कैंप कार्यालय के माध्यम से लगभग 6630 मामले अब तक निराकृत किए जा चुके हैं। जिनमें इलाज,राजस्व,पेयजल, विद्युत ,सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच निर्माण, सड़क निर्माण सहित कई मामले से संबंधित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण शामिल है।  स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। अब तक 3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
कैंप कार्यालय लोगों के समस्याओं के निराकरण का बन चुका है सशक्त मंच
  ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपनी समस्याएँ सीधा प्रशासन तक पहुँचने में कठिनाई नहीं होती, क्योंकि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उनके लिए एक सुगम और सशक्त मंच बन गया है। जशपुर जिले के अलावा अन्य जिलों से भी ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुँच रहे हैं। यहाँ उनकी बातें न सिर्फ सुनी जाती हैं, बल्कि वास्तविक समाधान भी खोजा जाता है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि बगिया कैंप कार्यालय अब उनकी आशाओं का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता और प्राथमिकता से समाधान किया जाता है।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जिले में 6050 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, अऋणी किसानों को बीमा से जोड़ने गांव-गांव चलेगा अभियान

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ें किसान, 31 जुलाई तक अवश्य कराएं फसलों का बीमा जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है