Ro no D15139/23

कौशल विकास प्रशिक्षण से जीवन भर के लिए मिलता है हुनर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष लाईवलीहुड कॉलेज ग्राम सांकरा में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
– कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को वितरण किया गया ऑफर लेटर
– राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
– ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा
राजनांदगांव 24 सितम्बर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित ऑफर लेटर वितरण सह राजमिस्त्री प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को क्वांर नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कौशल उन्नयन के लिए कॉलेजों की स्थापना की गई और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के बड़े-बड़े शहरों में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिले, इसके लिए योजना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कौशल का कार्य आना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने चीन एवं जापान यात्रा के दौरान हुए अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इन देशों की 80 से 85 प्रतिशत आबादी किसी न किसी क्षेत्र में हुनरमंद है। छोटे-छोटे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर बड़े-बड़े कार्य किए जा सकते हैं। विकसित देशों में कौशल उन्नयन के सबसे ज्यादा कार्य हो रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शासन की कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का कौशल विकास हो रहा है और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री का कार्य पहले पुरूष ही करते थे, लेकिन शासन ने महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर राजमिस्त्री बनने का अवसर दिया है। साथ ही कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत गारमेंट मेंकिंग, टूरिजम एण्ड हॉस्पिटालिटी, इलेक्ट्रिशियन, सोलर पैनल सहित अन्य पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के अवसर मिल भी रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगाया जा रहे है, इससे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने से जीवन भर का हुनर मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां से सोलर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 28 हितग्राहियों को ऑफर लेटर का वितरण किया गया है एवं राजमिस्त्री कोर्स में 30 हितग्राहियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को 200 रूपए प्रति दिवस का मानदेय खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रतिकात्मक रूप से चाबी का वितरण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लाईवलीहुड कॉलेज की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राजनांदगांव जिले में सबसे पहले प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष 820 युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अब तक प्रशिक्षण के लिए 220 युवाओं का पंजीयन किया जा चुका है। लाईवलीहुड कॉलेज में 150 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। 30 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, जिन्हें आज ऑफर लेटर दिया जा रहा है। साथ ही योजना के तहत दैनिक मजदूरी करने वाले 60 श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही श्रमिकों को 200 रूपए प्रति दिवस का मानदेय दिया जाएगा और प्रशिक्षण उपरांत किट भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम को संरपंच ग्राम पंचायत सांकरा श्रीमती भानेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेश श्यामकर, श्री मूलचंद भंसाली, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, श्रम पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण…

    Read more

    कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम