Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास – महिला आईटीआई भिलाई की प्रशिक्षार्थी उमा देश में प्रथम स्थान पर

रायपुर, 25 सितंबर 2025 /महिला आईटीआई भिलाई की स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री उमा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सुश्री उमा ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दिया है।

भारत के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2025 को विभिन्न ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 प्रशिक्षणार्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ से स्थान बनाने वाली इकलौती प्रशिक्षणार्थी सुश्री उमा हैं। अपने ट्रेड में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर उन्होंने राज्य को गौरवान्वित किया है। इन 35 मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 02 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित चौथे कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

*छत्तीसगढ़ में कौशल विकास की नई ऊँचाइयाँ*

छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना का रजत महोत्सव वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के संचालक श्री विजय दयाराम के. ने कार्यभार संभालते ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

सुश्री उमा की सफलता यह साबित करती है कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक श्री आर. बी. तिवारी और संस्था के प्राचार्य श्री टी. के. सातपुते ने सुश्री उमा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा इसका श्रेय विभाग के संचालक श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन और नेतृत्व को दिया है। यह सफलता न केवल सुश्री उमा के अथक परिश्रम और प्रतिभा की पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के कौशल विकास प्रयासों की भी उपलब्धि है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर

    *मत्स्य पालन प्रसार योजना से आत्मनिर्भर बने ग्रामीण मछुआरे*   *अब मेहनत की पूरी कमाई पहुंचेगी मछुआरों के घर*   रायपुर , 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में…

    Read more

    मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से गांव-गांव में जल संरक्षण की नई चेतना

    *जनभागीदारी से मजबूत हो रही जल सुरक्षा, वर्षा जल संचयन को मिल रहा बढ़ावा*   रायपुर, 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली