Ro no D15139/23

सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

रायपुर, 25 सितंबर 2025/ सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “जल-जंगल यात्रा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमंडल अधिकारी श्री धम्मशील गनवीर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला झालपानी के विद्यार्थियों को जल, जंगल और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जल संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से बचने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने आस-पास सफाई बनाए रखेंगे। यह कार्यक्रम सोनाखान परिक्षेत्र के कोसमसरा सर्किल अंतर्गत बीट उत्तर झालपानी में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री आस्था यादव के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत झालपानी के सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन चौकीदार और श्रमिक भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    जल संरक्षण से बदली किसानों की तस्वीर, राजपुर का सामुदायिक चेक डेम बना ग्रामीण समृद्धि का मॉडल

      विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत बना चेक डेम किसानों के लिए साबित हुआ वरदान भू-जल स्तर बढ़ा, 10 हेक्टेयर भूमि को मिली सिंचाई,…

    Read more

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार

      रायपुर, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश के युवाओं को हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…