Ro no D15139/23

धमतरी जिले में सरस्वती सायकल योजना का सफल क्रियान्वयन, अधिकांश शालाओं में वितरण पूर्ण

धमतरी । धमतरी जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी पात्र छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले में योजना के सफल संचालन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभागीय परीक्षण एवं जांच समिति का गठन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्येक सायकल का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण प्रक्रिया के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यालय स्तर पर पात्र अध्ययनरत स्कूली बालिकाओं को सायकलों का वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस पारदर्शी व्यवस्था से योजना की विश्वसनीयता बनी हुई है तथा हितग्राहियों में विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले की अधिकांश शालाओं में सायकल वितरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जहां वितरण शेष है, वहां भी कार्यवाही तेजी से प्रगति पर है। जैसे ही सायकलें तैयार होकर उपलब्ध होती हैं, वैसे ही पात्र छात्राओं को तत्काल वितरण किया जाता है। विभागीय अमले द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि सभी पात्र छात्राओं को बिना किसी विलंब के सायकल प्राप्त हो।

जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक वितरण उपरांत किसी भी बालिका हितग्राही से सायकल की खराबी, गड़बड़ी या दोषपूर्ण कलपुर्जों की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विभागीय परीक्षण समिति द्वारा गुणवत्ता की दृष्टि से संतोषजनक कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि योजना के सुचारु क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन तथा विभागीय अधिकारियों का सहयोग सराहनीय है। इस पहल से बालिकाओं को न केवल शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने में सुविधा हो रही है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति गंभीरता की भावना भी विकसित हो रही है।

सरकारी स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना से जुड़े सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ संपन्न हों। आने वाले समय में भी विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण और निगरानी की जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र बालिकाओं योजना का लाभ ले सके और शिक्षा के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न आए।

  • Related Posts

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

      “आप सबके सहयोग से हम स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाएंगे” – प्रमुख सचिव  शहला निगार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और नवाचार आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत मंथन रायपुर,…

    Read more

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए