Ro no D15139/23

दीपावली पर्व पर शासन कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान के निर्देश

धमतरी 16 अक्टूबर 2025/– छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार दीपावली पर्व के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग–1 के सहायक नियम 206(1) के तहत सामान्यतः कर्मचारियों के मासिक वेतन का भुगतान माह के अंतिम दो कार्य दिवसों में किया जाता है, किंतु शासन द्वारा विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में माह अक्टूबर 2025 का वेतन दिनांक 17 एवं 18 अक्टूबर 2025 को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

वित्त विभाग के निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के वेतन देयक समय पर तैयार कर संबंधित कोषालय में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, दिनांक 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को भी राज्य के समस्त कोषालय एवं उपकोषालय खुले रहेंगे, ताकि वेतन देयकों का भुगतान सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

मजदूरी, मानदेय, पारिश्रमिक आदि अन्य मदों में भी नियमानुसार उक्त तिथियों अथवा पश्चात्वर्ती तिथियों में अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा। राज्य शासन के अंतर्गत आने वाले निगम, मंडल, प्राधिकरण, आयोग, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम एवं अन्य एजेंसियां भी अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्तानुसार अग्रिम भुगतान पर विचार कर सकती हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए वेतन देयक समय पर तैयार कर कोषालय में प्रस्तुत करें, ताकि दीपावली पर्व के पूर्व कर्मचारियों को वेतन भुगतान में किसी प्रकार की विलंब न हो।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें