Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से कोटिया गांव में खुशियों की नई सुबह

*हर घर पक्का, हर आंगन हरियाली – विकास की राह पर अग्रसर कोटिया*

*स्वच्छता, रोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बना ग्राम पंचायत कोटिया*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत कोटिया में विकास और खुशहाली की नई इबारत लिख दी है। इस योजना ने न केवल गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान किया, बल्कि गांव के सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी गहरा परिवर्तन लाया है। पहले जहां कई परिवार कच्चे और जर्जर घरों में रहते थे, वहीं आज कोटिया के घरों में पक्की दीवारें, स्वच्छ परिसर और हरियाली के बीच खुशियों की नई रोशनी झिलमिला रही है।
*शासन की योजनाओं का सभी ले रहे हैं लाभ*

प्रधानमंत्री आवास योजना से कोटिया गांव के 114 आवासों का निर्माण पूरा हुआ है। हर घर के साथ शौचालय निर्माण ने स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब गांव में खुले में शौच की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं रहित रसोई मिली, नल-जल योजना से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा, आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की और मनरेगा ने ग्रामीणों को स्थायी रोजगार का अवसर दिया।

*ग्रामीणों में तकनीकी जागरूकता*

निर्माण कार्यों ने स्थानीय मजदूरों, राजमिस्त्रियों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के लिए निरंतर रोजगार सृजित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। प्रत्येक आवास परिसर में पौधारोपण अभियान से गांव हरा-भरा और पर्यावरणीय दृष्टि से स्वच्छ बना है। डिजिटल पारदर्शिता के चलते आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी और ग्रामीणों में तकनीकी जागरूकता बढ़ी। खास बात यह रही कि कई आवासों का स्वामित्व महिलाओं के नाम पर दर्ज किया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता और सम्मान का अनुभव हुआ।

*12 हजार रुपए शौचालय निर्माण के लिए मिला केंवरा बाई को*

ग्राम पंचायत कोटिया की निवासी श्रीमती केवरा बाई पति अजय कुमार की कहानी इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण है। पहले वे अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहती थीं, जहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उनका नाम आवास प्लस स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल हुआ। ग्राम सभा अनुमोदन के बाद आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उन्हें योजना के तहत 1.20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई। इसके साथ ही मनरेगा से 21 हजार 870 रुपए मजदूरी राशि और स्वच्छ भारत मिशन से 12 हजार रुपए शौचालय निर्माण हेतु प्राप्त हुए।

*प्रधानमंत्री आवास विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक*

आज श्रीमती केवरा बाई का परिवार सुरक्षित और सम्मानपूर्वक पक्के घर में रह रहा है। भावुक होकर वे कहती हैं कि अब हमारे बच्चों को बारिश में भीगना नहीं पड़ता। यह घर हमारे लिए सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है।” प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने सिद्ध कर दिया है कि जब सरकारी योजनाएँ पारदर्शिता और निष्ठा से लागू की जाती हैं, तो गांव केवल बसावट नहीं रहते वे विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन जाते हैं।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें