Ro no D15139/23

विकासखण्ड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा कतकालो स्कूल मैदान

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2025/  उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव-2025 के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज ग्राम पंचायत कतकालो (हाई स्कूल मैदान) में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर सरगुजा के प्रवेक्षण और नियंत्रण में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और कला संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है। आयोजन में जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत 08 सेक्टरों के 123 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित 16 लोक नर्तक दलों ने भाग लिया। इनमें पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्य यंत्रों और उल्लास भरे प्रदर्शन के साथ जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले लोक नर्तक दलों का चयन जिला स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव के लिए किया गया, जहां वे उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वातावरण लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जनजातीय परंपरा को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। साथ ही श्री विक्रम सिंह सोनपाकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत अम्बिकापुर, श्री सतीश यादव, उपाध्यक्ष, श्री विजय व्यापारी, सभापति, जनपद सदस्यगण, श्री आर.एस. सेंगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, निर्णायक समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम कतकालो सहित कांतिप्रकाशपुर, कंठी, खाला, नानदमाली के ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता ने जहाँ ग्रामीणों में नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं कई नवोदित नर्तक दल इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कुमिता के सपनों को मिले ’समय’ के पंख नियमित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए परिवहन की बाधा हुई दूर

     अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/  शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह में जब परिवहन की बाधा दूर होती है, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाने लगती है। सरगंवा की रहने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब