Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

*डुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान*
*आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन*

धमतरी, 10 नवम्बर 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र एवं प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
जनदर्शन के दौरान अरौद डुबान, पटौद, हरफर, बरबांधा, सिलतरा, कलारबाहरा, पहारियाकोन्हा, पटेलगुड़ा, किशनपुरी, उरपुटी एवं कान्दरी के किसानों ने धान उपार्जन केन्द्र दूर होने की समस्या रखते हुए मोंगरागहन केन्द्र से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों की मांग पर सहमति जताते हुए मोंगरागहन में वैकल्पिक धान खरीदी केन्द्र स्थापित करने की बात कही।
इसी तरह धमतरी के रामसागर पारा निवासी श्रीमती नागेश्वरी साहू ने विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भैंसमुंडी स्थित संत कबीर मंदिर आश्रम के लखन दास ने आश्रम की भूमि के निजी उपयोग की शिकायत प्रस्तुत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम कुरूद को मामले की जांच करने कहा।
पंचायत करेली बड़ी में नल-जल योजना की राशि में अनियमितता की शिकायत पर भी कलेक्टर ने जांच कराने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम मल्हारी के गेंदलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि हाल ही में उनके खाते में राशि जारी की जा चुकी है।
मेचका के मोहनलाल जालेश ने सूकर पालन के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
आज के जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, महतारी वंदन, सड़क निर्माण, विद्युत एवं भूमि विवाद से संबंधित कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए।
1 नवम्बर 2024 से अब तक कुल 2869 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2439 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों पर कार्यवाही प्रक्रिया में है।

  • Related Posts

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा 

    पंचायत स्तर पर एनसीडी स्क्रीनिंग और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर   धमतरी, 22 जुलाई 2026। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समाज कल्याण विभाग की संस्थाओं में हुआ वृक्षारोपण

    धमतरी, 22 जुलाई 2026। हरियाली अमावस्या एवं वर्षा ऋतु के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, धमतरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं में दिव्यांग बच्चों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं