Ro no D15139/23

ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

– पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशुओं का किया गया नि:शुल्क ईलाज
राजनांदगांव 11 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का नि:शुल्क ईलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया। बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण, बधियाकरण की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशुओं का नि:शुल्क ईलाज किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर, पशु सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…