Ro no D15139/23

गुरु साहिब की बेअदबी, सत्र में नहीं हुई उनकी शिक्षाओं पर चर्चा…’, लालपुरा ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने आप सरकार पर श्री आनंदपुर साहिब विधान सभा सत्र में गुरु साहिब की बेअदबी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कमीडियन बताया और कहा कि सत्र में गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चर्चा नहीं हुई। लालपुरा ने पंजाब सरकार के समारोह पर भी सवाल उठाए और आप नेता अमन अरोड़ा पर निशाना साधा।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि श्री आनंदपुर साहिब में हुए विधान सभा के विशेष सत्र के दौरान गुरु साहिब की बेदबी हुई।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालपुरा ने कहा, सत्र तो गुरु तेग बहादुर जी के सिद्धांतों व शहीदी को लेकर बुलाया गया था लेकिन वहां पर केवल राजनीति हुई।

लालपुरा ने मुख्य मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि भगवंत मान अच्छे कमीडियन है। वह हमेशा ही इसी भूमिका में रहते है फिर चाहे वो विधान सभा ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र में मेरा हक, यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव, पानी, अग्निवीर आदि की चर्चा तो हुई लेकिन गुरु साहिब की शिक्षा पर चर्चा नहीं हुई।

लालपुरा ने तो पंजाब सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में करवाए गए समारोह पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शहादत दिल्ली में शीशगंज में हुई थी।

मुख्य आयोजन भी दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली सरकार की मदद से वहां पर करवाया। जहां पर प्रधानमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री आदि सभी लोग मौजूद थे। पंजाब सरकार को अगर आयोजन करना ही था तो तब करते जब गुरु साहब का शीश श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा था।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। ऐसा करके उन्होंने अपनी अज्ञानता का परिचय दिया है। 

क्योंकि प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से करवाए गए समझ में हिस्सा लिया वह गुरु साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जो पुराने कहा कि आनंदपुर साहिब में अमन अरोड़ा ने खुद यह कहा था कि धार्मिक आयोजन करवाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं होती तो फिर वह बताएं कि उनकी सरकार ने ऐसा क्यों करवाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री व नेता एसजीपीसी के आयोजन में नहीं गए।

  • Related Posts

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

        एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित चुनाव विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान