Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दिव्यांग बच्चों को समान अवसर, अधिकार और सुरक्षा की दी गई जानकारी

  जिला कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी   जे.आर. प्रधान (महिला एवं बाल विकास विभाग) के मार्गदर्शन में महिला सशक्तीकरण केंद्र (हब) एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस और लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होली क्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय, अंबिकापुर में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं और बालकों को समाज में समान अवसर, अधिकार एवं भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की सतत कड़ी के रूप में लिंग आधारित हिंसा तथा डिजिटल हिंसा से बचाव, सुरक्षा उपाय और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बाल अधिकार, लैंगिक समानता, संवेदनशीलता, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नंबर 181, 1098, 1930 सहित बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट, सुकन्या समृद्धि योजना व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ाने और मानसिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रेरणात्मक चर्चा भी की गई।
इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह की हानियों और सामाजिक भेदभाव के सकारात्मकदृनकारात्मक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति (हब) से जिला समन्वयक नूतन सिन्हा, वित्तीय विशेषज्ञ नेहा सिंह, आईसीपीएस से सुमंती खाखा, समाज कल्याण विभाग से विमलेश उइके, स्कूल प्राचार्य श्रीमती श्वेता तिर्की, विशेष शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्रदृछात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा