Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष में सिरपुर में हुई पर्यटन संभावनाओं पर छात्रों की शोध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

रायपुर, 13 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ प्रदेश स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड 8 से 21 दिसंबर तक प्रदेशभर में 14 विविध पर्यटन गतिविधियों का आयोजन कर रही है। इसी श्रृंखला में होटल जोहार सिरपुर में 13 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बढ़ती संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी एवं शोधपत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं में पर्यटन जागरूकता जगाई और राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरपुर सरंपच श्रीमती पुष्पमली, श्री कृष्णा नंदेश्वर बौद्ध महासभा प्रमुख सिरपुर एवं श्री निहाल सोनकर उपस्थित रहे। इनकी मौजूदगी ने आयोजन को स्थानीय महत्व प्रदान किया। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमताओं पर विचार-विमर्श किया।
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सिरपुर, कन्या आश्रम सिरपुर एवं गुड शेफर्ड स्कूल सिरपुर के 30 छात्र-छात्राओं ने शोधपत्र प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये नगद से मानसी साहू, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपये नगद से प्रीति गायकवाड एवं तृतीय पुरस्कार 700 रुपये नगद से सौम्या ठाकुर को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण-पत्र भी दिए गए। यह प्रतियोगिता युवा पीढ़ी को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित हुई एवं छात्रों में रचनात्मकता जागृत हुई। रजत जयंती वर्ष राज्य के पर्यटन को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा अभियान से जुड़ेगा बस्तर का युवा, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई ताकत

    जगदलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ*   रायपुर, 02 अगस्त 2026/ जगदलपुर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में रविवार को “नशामुक्त…

    Read more

    दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत   रायपुर, 02 अगस्त 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन