Ro no D15139/23

वन विभाग की सतर्कता से तेंदुए के अवैध शिकार का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

।धमतरी वन मंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की सतर्क गश्त एवं त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर वन्यप्राणी अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। 22 दिसंबर 2025 को ग्राम कोरगांव के एक स्थानीय चरवाहे द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम कोरगांव स्थित एक कुएँ में तेंदुआ गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा, किंतु कुएँ में तेंदुआ नहीं पाया गया।प्राप्त सूचना के आधार पर वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया।
सघन निरीक्षण के दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23, ग्राम कोरगांव (कनडबरा) क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जांच में अवैध शिकार की आशंका को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा त्वरित रूप से वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14907/02 दिनांक 22.12.2025 पंजीबद्ध किया गया तथा रात्रिकालीन गहन जांच शुरू की गई। जांच को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व के डॉग स्क्वाड की सहायता भी ली गई।
जांच के दौरान ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल (उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से तेंदुए के पंजे/नाखून तथा अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही इस प्रकरण में संभावित संलिप्तता को देखते हुए अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है।
प्रथम दृष्टया तेंदुए की मृत्यु का कारण कुएँ में डूबना प्रतीत होता है। चूँकि तेंदुआ अनुसूची–I के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है, अतः नियमानुसार तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों के दल द्वारा शव परीक्षण कराया गया है। पोस्टमार्टम उपरांत आवश्यक नमूने फॉरेंसिक जांच हेतु जबलपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् मृत्यु के वास्तविक कारण की अंतिम पुष्टि की जाएगी।
वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन्यप्राणियों के संरक्षण हेतु सतत निगरानी, त्वरित कार्रवाई एवं कानून का सख्त पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख