Ro no D15139/23

शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए सुरक्षा के उपाय

राजनांदगांव 08 जनवरी 2026। (IMNB NEWS AGENCY) जिले का तापमान दिन के समय 26 सेेल्सियस से कम और रात में 9 सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में ठंडी हवाओं का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, दीर्घकालिक बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों एवं उच्च रक्तचाप वाले मरीजों पर पड़ता है। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुडऩे से हृदय पर दबाव बन जाता है, जिससे हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक और अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने किसी व्यक्ति में अत्यधिक ठिठुरन, शरीर अकडऩा, उंगलियों का पीला या सफेद होना, सुन्नपन जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने तथा नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, मोजे, दस्ताने और गर्म कपड़ों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, मौसम के अनुरूप वस्त्र पहने, अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर नहीं निकलने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या टोल-फ्र ी नंबर 104 पर संपर्क करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करते रहे। उन्होंने आग तापते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बंद कमरे में कोयला एवं लकड़ी नहीं जलाने कहा है, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ठंड से पीडि़त मरीजों के उपचार के लिए पृथक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली 31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के…

    Read more

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

      मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार