Ro no D15139/23

धान उपार्जन से मिली राशि बनेगी घर मरम्मत का सहारा

रायपुर, 09 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी किसान श्री नुलम साहू के लिए इस वर्ष का धान उपार्जन आर्थिक संबल बनकर आया है। उन्होंने अपने 2 एकड़ 30 डिसमिल खेत में धान की फसल ली और कटाई के बाद अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। धान उपार्जन के अंतर्गत उन्होंने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया है।
श्री नुलम साहू अपनी पत्नी के साथ धान उपार्जन केंद्र कुथरेल पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को देखकर दोनों ने संतोष व्यक्त किया। शेड, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के कारण किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। इसके साथ ही केंद्र पर धान का नियमित उठाव भी किया जा रहा है।
उपार्जन केंद्र पहुंचते ही धान की गुणवत्ता जांच की जाती है और तत्पश्चात तौल प्रक्रिया पूरी की जाती है। समिति के मजदूरों द्वारा उपलब्ध कराई गई बोरियों में धान भरने, सिलाई एवं तौल की समुचित व्यवस्था है। तौल पूर्ण होते ही किसानों को तुरंत रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद बनी हुई है।
किसान श्री नुलम साहू ने धान खरीदी की पारदर्शी और सरल व्यवस्था के लिए विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की उपज अपेक्षाकृत कम रही, फिर भी शासन की सुदृढ़ उपार्जन व्यवस्था से उन्हें राहत मिली है।
श्री साहू ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर की मरम्मत में करेंगे, जिससे उनके परिवार को बेहतर और सुरक्षित आवास सुविधा मिल सकेगी। खरीदी गई धान का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों पर सतत निगरानी हेतु अधिकारियों की तैनाती से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार