Ro no D15139/23

धान खरीदी नीति से किसानों का शासन पर बढ़ा विश्वास

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रहा अच्छा लाभ
– समयबद्ध भुगतान होने से किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए मिल रही सुविधा
– किसान  शिव धान खरीदी नीति से संतुष्ट
राज्य शासन द्वारा लागू धान खरीदी नीति से किसानों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसान स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधाएँ मिल रही हैं। पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक की प्रक्रिया सरल और डिजिटल होने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। इससे किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहा है। शासन का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है। इसके लिए धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निगरानी और त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है।
ग्राम जंगलेसर के किसान श्री शिव कुमार ने बताया कि वे अंतिम ऑनलाईन टोकन के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 145 क्ंिवटल धान का विक्रय किया है। किसान श्री शिव ने बताया कि उनके पास 39 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें वे खरीफ मौसम में धान और रबी मौसम में गेंहू, मक्का की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण और खेती-किसानी के लिए समय-समय खाद-बीज की सहज उपलब्धता से फसल अच्छी हुई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका पूरा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय हो गया है। जिससे उनको बहुत अच्छा लाभ मिला है। किसान  शिव ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र आने के बाद उनके धान की तौलाई इलेक्ट्रानिक मशीन के माध्यम से पारर्शितापूर्वक शीघ्र किया गया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र कन्हारपुरी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। किसान श्री शिव कुमार साहू ने बताया कि पहले धान बिक्री में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान नीति से यह समस्याएँ दूर हुई हैं। समयबद्ध भुगतान होने से किसानों को अगली फसल की तैयारी में भी सहूलियत मिली है। किसान  शिव ने बताया कि पिछले वर्ष धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका के साथ-साथ खेती-किसानों के कार्य में मददगार साबित हुई है। धान विक्रय की प्राप्त राशि का उपयोग अपने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सही दर पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी नीति ने किसानों और शासन के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी स्थापित की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सकारात्मक दिशा मिल रही है। शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत संतुष्ट है।  इसके लिए वे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात