Ro no D15139/23

महापौर रामू रोहरा ने किया कौशल प्रशिक्षण केंद्र “मधुरिमा गुरुकुल” का शुभारंभ

जिला प्रशासन धमतरी एवं अंबुजा फाउंडेशन की संयुक्त पहल

धमतरी, 19 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन धमतरी और अंबुजा फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर ग्राम कोलियारी क्षेत्र में स्थापित कौशल प्रशिक्षण केंद्र “मधुरिमा गुरुकुल” का शुभारंभ आज महापौर श्री रामू रोहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संस्था द्वारा अल्प समय में सभी तैयारियां पूर्ण कर केंद्र प्रारंभ करने पर बधाई देते हुए कहा कि धमतरी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं, जिनका लाभ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं एवं महिलाओं को मिलेगा। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे युवाओं को निरंतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आसपास के गांवों में भ्रमण कर युवाओं को कौशल विकास के संबंध में जानकारी देगी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इतने कम समय में संस्था का प्रारंभ होना इसकी प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के अनेक प्रतिभाशाली लोग देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, परंतु बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो सफलता प्राप्त करने के बाद अपने जिले और समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लेते हैं।
कलेक्टर ने श्री मधुसूदन केला के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में लौटकर जिले के युवाओं के लिए कार्य करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोलियरी क्षेत्र सहित जिले में विभिन्न निर्माण एवं औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसके लिए कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी। ऐसे में यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था के सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह केंद्र धमतरी जिले को गौरवान्वित करेगा और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाएगा।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन एवं ग्राम सरपंच श्रीमती ज्योति सोनकर ने भी इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी बताते हुए अंबुजा फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बधाई दी। संस्था के प्रतिनिधि श्री रवि नायसे ने बताया कि फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी तथा यह 55 वां केंद्र है। वर्तमान में एक बैच प्रारंभ किया गया है तथा शीघ्र ही तीन अन्य बैच भी शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा प्रशिक्षण उपरांत रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में विशेष सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को किट वितरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कौशल प्रशिक्षण केंद्र “मधुरिमा गुरुकुल” में इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर कोर्स, रिटेल सेल्स मैनेजमेंट एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। ब्यूटी पार्लर एवं कंप्यूटर कोर्स इसी माह प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री महेंद्र पंडित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेन्द्र गुप्ता सहित अंबुजा फाउंडेशन के सीओओ श्री रवींद्र नायसे, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेश लांबे, श्री मिथुन कुमार पालीवाल क्षेत्रीय प्रबंधक ( मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) प्रभारी, मधुरिमा गुरुकुल विश्वेंद्र प्रताप सिंह श्रीमती सुनीता भट्टर, श्री संकेत कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा

    *सेवा संकल्प अभियान*   *ग्रामीण रोजगार योजना से बनी डबरी में पिछले वर्ष से कर रहे मछली पालन, करीब 20 क्विंटल उत्पादन का आकलन*   *मछली बिक्री से लगभग एक…

    Read more

    सेवा की कहानी: हुनर ने दी आत्मनिर्भरता की राह, ब्यूटी पार्लर से किरण को हर माह 12 से 20 हजार रुपये तक की आय

    *सेवा संकल्प अभियान* *प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर शुरू किया खुद का व्यवसाय, परिवार के खर्च में बनीं भागीदार*   *खुद आत्मनिर्भर बनने के…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग