
अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिला सरगुजा में प्रशासनिक दक्षता एवं राजस्व कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में पदस्थ 12 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के तहत लोकहित में जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित राजस्व निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है-
अखिलेश कुमार सिंह, रा.नि.मं. अम्बिकापुर-1 से रा.नि.मं. राजापुर (मैनपाट), राजनन्दन राजवाड़े राम, रा.नि.मं. अजिरमा से रा.नि.मं. लटोरी (लखनपुर), राजेन्द्र राम, रा.नि.मं. गगोली (धौरपुर) से रा.नि.मं. अम्बिकापुर-1, धर्मेन्द्र कुमार धर दुबे, रा.नि.मं. (केदमा) उदयपुर से तहसील उदयपुर, अफताब अहमद, रा.नि.मं. कुन्नी (लखनपुर) से रा.नि.मं. सीतापुर, धर्मजीत मिंज, रा.नि.मं. लटोरी (लखनपुर) से रा.नि.मं. राजस्व निरीक्षक वर्कलोड, पुनी राम पैकरा, रा.नि.मं. सीतापुर से राजस्व निरीक्षक नजूल, प्रेमशंकर राम, रा.नि.मं. राजापुर से राजस्व निरीक्षक वर्कलोड, सुरेन्द्र कुमार कुजुर, राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से रा.नि.मं. कुन्नी (लखनपुर), हूल सिंह, रा.नि.मं. राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से रा.नि.मं. (केदमा) उदयपुर, राहूल सिंह, राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से रा.नि.मं. गगोली (धौरपुर), कीर्ति सिंह, कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से राजस्व निरीक्षक नजूल तबादला किया गया है। कलेक्टर वसंत ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।









