Ro no D15139/23

पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

 

अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरी के किसान श्री झुन्ना सिंह के लिए इस बार की होली दोहरी खुशियाँ लेकर आई है। एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से उनका पक्का घर बनकर तैयार है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अंतरित धान की बोनस राशि ने उनके त्यौहार के उत्साह को दोगुना कर दिया है।

कच्चे मकान की कठिनाइयों से मिली राहत
अपनी आपबीती साझा करते हुए झुन्ना सिंह बताते हैं कि पहले वे एक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि, बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे पूरे परिवार और बच्चों को बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जीवनकाल में उनका खुद का पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके इस असंभव से दिखने वाले सपने को हकीकत में बदल दिया है। शासन से मिली किस्तों की सहायता और  जमा पूंजी निवेश कर से आज उनका मजबूत पक्का मकान बनकर खड़ा है।

त्योहार से पहले खाते में आई बोनस राशि
सिर्फ पक्का मकान ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा होली से ठीक पहले किसानों के खाते में अंतरित की गई धान की अंतर राशि (बोनस) ने झुन्ना सिंह की आर्थिक चिंताओं को दूर कर दिया है। झुन्ना सिंह ने बताया, “मैंने इस साल धान बेचा था और मुझे उम्मीद नहीं थी कि होली से पहले बोनस मिल जाएगा। अचानक खाते में 43 हजार रुपये आने का संदेश मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहा। विष्णु भैया ने त्यौहार से पहले यह पैसा भेजकर हम जैसे गरीब किसानों की होली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।

‘प्रधानमंत्री आवास’ लिखवाने का लिया संकल्प
श्री झुन्ना सिंह ने गर्व के साथ कहा कि वे अपने नए घर के सामने ‘प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण’ अंकित करवाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीण किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे वे न केवल अपने सपनों का घर बना पा रहे हैं, बल्कि त्यौहारों को भी हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी