Ro no D15139/23

अफगान तालिबान का आरोप: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला, 400 लोगों की मौत

Afghanistan Hospital Attack: अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि काबुल के एक अस्पताल में सोमवार रात हमला हुआ. इस हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. अफगान तालिबान ने आरोप लगाया है कि यह हमला पाकिस्तान ने किया है. फिलहाल बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं. अफगान तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार तड़के बताया कि राजधानी काबुल में यह नशा पीड़ितों का इलाज करने वाला एक अस्पताल है.

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया, जिससे इलाज करा रहे नशा पीड़ितों की मौत और घायल होने की घटनाएं हुई हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसे सभी सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन मानते हैं.’

वहीं, हमदुल्लाह फितरत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सोमवार देर रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया. हमले में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 250 अन्य घायल हैं. अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा था कि इस हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं, अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग उस अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज थे.’

पाकिस्तान ने हमले के आरोप को किया खारिज

वहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में ‘सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों को समर्थन देने वाले ढांचे’ को सटीक रूप से निशाना बनाया गया, जिनमें उपकरण भंडारण और गोला-बारूद के ठिकाने शामिल थे, जिनका उपयोग अफगान तालिबान और पाकिस्तान आधारित उग्रवादी करते थे.

उसने अफगानिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया कि हमले में किसी ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर को निशाना बनाया गया और नागरिकों की मौत हुई. पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने काबुल और अफगान सीमा से लगे नंगरहार प्रांत में कुछ स्थानों को निशाना बनाया.

हाल के दिनों में सीमा पर झड़पें तेज

अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह हवाई हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई थी. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान से रात में दागे गए मोर्टार गोले दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के गांवों में गिरे, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि एक दिन पहले अफगानिस्तान से दागा गया मोर्टार उत्तर-पश्चिमी बाजौर जिले में एक घर पर गिरा, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इन सीमा पार झड़पों को दोनों पड़ोसी देशों के बीच हाल के वर्षों की सबसे घातक लड़ाइयों में से एक माना जा रहा है.

  • Related Posts

    आयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत के बाद मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी का अहम संदेश, ईद मनाने की दी सलाह।

      ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत ने शिया समुदाय में गहरा शोक पैदा कर दिया है। इस दुखद अवसर पर मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी ने…

    Read more

    बिहार के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, छठी से आठवीं तक बदलेगा सिलेबस

    Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए शैक्षणिक सत्र से यानी 1 अप्रैल से कक्षा छह से आठवीं…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट