Ro no D15139/23

सेना भर्ती पंजीकरण की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन अग्निवीर एवं स्थायी कैडर पदों के लिए युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इससे इच्छुक एवं योग्य युवाओं को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार विभिन्न पदों की पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी में अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं), ट्रेड्समैन (आठवीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (सेना शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी पंजीकरण किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जिससे वे देश सेवा के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन