Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण मरीज़ों से की बातचीत, एम्बुलेंस के लिए ड्राइवर उपलब्ध कराने का आश्वासन

 कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध ओपीडी सेवाओं, मरीज़ों के पंजीयन, उपचार एवं दवाइयों की उपलब्धता, लैब तथा प्रसव सुविधा की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे वार्ड में पहुँचे और वहाँ भर्ती मरीज़ों से उपचार व्यवस्था के विषय में बातचीत की।
कलेक्टर ने वार्ड में भर्ती मरीज़ों के रिकॉर्ड और उपचार पर्ची की जाँच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग कमरों में संचालित हो रही ओपीडी सेवाओं को सुव्यवस्थित करते हुए प्रवेश द्वार के समीप उपलब्ध कक्ष में संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीज़ों को बेहतर सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने होम्योपैथी उपचार सेवाओं का अधिकाधिक लाभ मरीज़ों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध एम्बुलेंस के सुचारू संचालन हेतु वाहन चालक की तत्काल व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने शुगर जाँच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश बीएमओ को दिए।
  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta