Ro no D15139/23

पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी : कलेक्टर खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी

 कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित पाली विकासखंड के ग्राम करतला पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हुए आश्वस्त किया कि खदान से प्रभावित बसाहट में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ कलेक्टर के सामने अपनी बातें रखीं। कुछ ग्रामीणों ने नए बने घरों के मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में किया गया ड्रोन सर्वे उपलब्ध है और परियोजना अधिसूचित होने के बाद नए निर्माणों पर मुआवजा प्रदान करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप जो भी पात्र होगा, उसे लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी दलाल या बिचौलिये के प्रभाव में न आने की सलाह दी।
ग्राम सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने गाँव की अनेक समस्याएँ कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिनमें एसईसीएल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों पर अमल न होना, श्रम नियमों के अनुरूप मजदूरी का भुगतान नहीं होना, किसानों को मुआवजा न मिलना तथा खदान प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण पर रोक जैसे मुद्दे शामिल थे। कलेक्टर ने सरपंच की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार, एसईसीएल और श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण की बात कही। कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के बाहर की भूमि में नामांतरण पर लगी रोक हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पाली एसडीएम को ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गाँव में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता भी बताई। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर उसके मरम्मत योग्य होने पर मरम्मत और अन्यथा नया भवन स्वीकृत करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य कई समस्याएँ भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन कलेक्टर ने दिया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि वर्तमान में जिले के प्रत्येक गाँव में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो शिविर में आवेदन देकर उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने ग्रामीणों से टीबी जांच के लिए एक्सरे अवश्य कराने की अपील की और बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में शिविर लगाकर जांच करेगी, जिससे बीमारी का समय रहते पता चलने पर उपचार आसान होगा।
इसी दौरान एक वृद्धा ने गाँव के एक व्यक्ति द्वारा खेत में जाने से रोकने की शिकायत की। कलेक्टर ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर जाकर विवाद का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में एसडीएम पाली रोहित सिंह उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- कलेक्टर

    – जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- जिले में 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं ने लगवाया नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन*  …

    Read more

    ईवी गार्बेज रिक्शा और लोडर वाहन से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार

    *स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन का बना प्रभावी माध्यम*   रायपुर, 07 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है