Ro no D15139/23

किसानों को पीएम आशा योजना के तहत अधिक से अधिक करें लाभान्वित : कलेक्टर

 

कलेक्टर ने प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ एवं रबी 2025-26 में दलहन-तिलहन फसलों के पंजीयन एवं उपार्जन के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

*- दलहन-तिलहन फसलों के लिए किसानों का पंजीयन बढ़ाने के दिए निर्देश*

*- दलहन एवं तिलहन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करें सुनिश्चित*

*- किसानों के पंजीयन की तिथि 30 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई*

राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ एवं रबी 2025-26 में दलहन-तिलहन फसलों के पंजीयन एवं उपार्जन के मद्देनजर कृषि, सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, नाफेड के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी 2025-26 में दलहन-तिलहन फसलों के लिए किसानों का पंजीयन बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत किसानों का वास्तविक रकबा पोर्टल में एण्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में दलहन एवं तिलहन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। दलहन-तिलहन की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की तिथि 30 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। किसानों को पीएम आशा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने पीएम आशा योजना अंतर्गत जिले के 15 समितियों एवं एफपीओ स्वर्ण उपज स्वसहायता समूह ग्राम सुकुलदैहान में दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसान पंजीयन के लिए अपने जमीन के दस्तावेज पीएम आशा उपार्जन समिति में लेकर जा सकते है। पंजीयन कराते समय रकबा प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी संयुक्त हस्ताक्षर करते हुए रकबा सत्यापन करते हुए प्रमाण पत्र जारी करेंगे। जिससे किसानों के पंजीयन में सुविधा होगी।
कलेक्टर ने कहा कि प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल एवं नाफेड द्वारा संचालित ई-समृद्धि पोर्टल माध्यम से दलहन एवं तिलहन फसलों की ऑनलाईन पंजीयन कर खरीदी की जा रही है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। यह योजना दलहन-तिलहन क्षेत्र के विस्तार और किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 43 नए समिति का गठन किया गया है। नियमानुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर भर्ती एवं नियुक्ति करें। अब जिले में सहकारी समितियों की संख्या 117 हो गई है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सुधीर सोनी, उप आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, राज्य प्रमुख नाफेड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    *महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल*   *स्वेच्छा से राशि एकत्रित कर मंदिर के प्रारंभिक निर्माण के लिए…

    Read more

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं