Ro no D15139/23

22 अप्रैल को है स्कंद षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र तथा देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय (स्कंद) को समर्पित है. यह पर्व हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. कई भक्त इस व्रत को संतान प्राप्ति की कामना से भी करते हैं.

स्कंद षष्ठी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि का समय इस प्रकार है:

  • तारीख: 22 अप्रैल 2026, बुधवार
  • षष्ठी तिथि का आरंभ: 22 अप्रैल 2026 को सुबह 01:21 बजे
  • षष्ठी तिथि का समापन: 22 अप्रैल 2026 को रात 10:47 बजे तक

उदयातिथि के अनुसार स्कंद षष्ठी का व्रत और पूजन 22 अप्रैल को किया जाएगा.

पूजा विधि 

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा इस प्रकार करें:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें, फिर व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा घर में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • भगवान कार्तिकेय का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें.
  • उन्हें अक्षत, चंदन, फूल (विशेषकर लाल फूल), धूप-दीप अर्पित करें और भोग लगाएं.
  • इस दिन कार्तिकेय जी को मोर पंख अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • ‘स्कंद षष्ठी कवच’ का पाठ करें और भगवान कार्तिकेय के मंत्रों का जाप करें.
  • अंत में कपूर या दीपक जलाकर आरती करें.

स्कंद षष्ठी का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान कार्तिकेय ने महाबली असुर तारकासुर का वध किया था. इसलिए यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. भगवान कार्तिकेय को युद्ध के देवता कहा जाता है. मान्यता है कि उनकी उपासना से आत्मविश्वास बढ़ता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके लिए स्कंद षष्ठी का व्रत मंगल के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक माना जाता है.

  • Related Posts

    नहाय-खाय आज, क्या खाएं और किन नियमों का रखें ध्यान? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Chhath Nahay Khay 2026:  महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. 13 नवंबर 2026 यानी आज नहाय-खाय मनाया जा रहा है. इस दिन से व्रती शुद्धता और सात्विकता के…

    Read more

    छठ में जिस सूरज को पूजते हैं, उसमें हर सेकेंड 1 लाख करोड़ परमाणु जितना विस्फोट; क्या है सूर्य के जन्म की कहानी

    सूर्य की उपासना से जुड़ा अनूठा लोकपर्व है छठ, जिसकी परंपरा आज बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से निकलकर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है. चार दिनों तक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?