Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में जल पहुंच जाए रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल के साथ उदयपुर विकासखण्ड में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।

देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का किया अवलोकन-

इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। समूह जल प्रदाय योजना के तहत 33 गांवों को जल आपूर्ति होगी, उन्होंने माह अक्टूबर तक कार्य को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कर अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत आमजनों को ग्रीष्म ऋतु में भी पर्याप्त शुद्ध जलापूर्ति होगी।

कलेक्टर श्री वसंत ने देवगढ़ में एनीकट कम बैराज निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं गुणवत्तायुक्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को कृषि कार्यों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल, एमबीआर साइट का अवलोकन किया। इस दौरान बताया गया कि एनीकट की 135 मीटर लंबाई, 5.50 मीटर ऊंचाई होगी एवं इसकी 985 एमसीएम जल भराव क्षमता होगी।

रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
दौरे के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुविधाओं के विकास हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दरवाजा, बैठक स्थल, परिसर हेतु शेड निर्माण, हाई मास लाइट, आमजनों हेतु व्यवस्थाओं सहित अन्य निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यहां आमजनों एवं मंदिर के पुजारियों से चर्चा कर उनकी मांगों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफा का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम उदयपुर श्री रामराज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री  वेदप्रकाश गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    समय पर खाद मिलने से किसान गेंद लाल की बढ़ी उम्मीदें सहकारी समिति की सुचारू व्यवस्था से खेती की तैयारियां हुईं आसान

      रायपुर, 13 जुलाई 2026/किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन के प्रयासों का लाभ अब सीधे खेतों तक पहुंच रहा है। खैरागढ़ जिले के ग्राम…

    Read more

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़ 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण

      19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी ​रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में राजस्व ग्राम सर्वेक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,