Ro no D15139/23

BJP किसान मोर्चा द्वारा पटेल भवन तुमड़ीबोड में सामूहिक रूप से सुना जाएगा ‘मन की बात’

राजनांदगांव।(IMNB NEWS AGENCY) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी रविवार को तुमड़ीबोड स्थित पटेल भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने हेतु विशेष आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के किसान, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचारों एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाएंगे।
तुमड़ीबोड मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर न केवल ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाएगा, बल्कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन एवं आत्मनिर्भर भारत के विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन में जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहेंगे, जिससे किसानों के बीच जागरूकता और संवाद को और अधिक सशक्त किया जा सके।
किसान मोर्चा का यह सामूहिक आयोजन किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने, उनके लाभों की जानकारी देने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई है

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत