Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार- संतोष अग्रवाल 0 विधायक प्रतिनिधि ने ली ग्रामीण मंडल की बैठक

राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY)  विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित उक्त बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान श्री अग्रवाल ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मंडल के लोगों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की चिंता करते हुए बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति और रफ्तार पकड़ेगी। इस दौरान ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक प्रतिनिधि अग्रवाल ने त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। प्रमुख रूप से गांवों में अटल समरसता भवन, पानी टंकी निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, गौरव पथ निर्माण, नवीन पंचायत भवन तथा उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु भवन निर्माण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मांगों से विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया गया, जिस पर श्री अग्रवाल ने कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में नए पंचायत भवनों के निर्माण का भूमिपूजन हो गया है, और अन्य स्थानों पर जल्द ही नये निर्माण कार्य शुरू होंगे। बैठक में श्री अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी, यदि कहीं निर्माण कार्य में विलंब हो रहा हो तो अवगत कराएं, ताकि समस्या का निराकरण कर विकास कार्यों को द्रुत गति से पूरा किया जा सके। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, लीलाधर साहू, कृष्णा तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, मंडल के महामंत्री व शक्ति केंद्र प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    खाद्य मंत्री  बघेलआज दोपहर एक बजे ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ

      राज्य के तीन स्थानों में होगा शुरू रायपुर,8 अगस्त 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज 8 अगस्त को दोपहर एक बजे अन्नपूर्ति ग्रेन…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन