Ro no D15139/23

मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने

*सहायक शिक्षक सुनीता यादव के मार्गदर्शन में ग्रामीण प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाई चमक*

रायपुर, 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी के कक्षा तीसरी के छात्र रोशन निषाद ने अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवाते हुए मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया है। इससे पहले रोशन ने राज्य स्तर पर प्रतियोगिता जीतकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया था।

 

देशभर के तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए रोशन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से आने के बावजूद उनकी यह उपलब्धि खास मानी जा रही है। इस सफलता के पीछे सहायक शिक्षक सुनीता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो राज्य शिक्षक सम्मान एवं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत पुरस्कार से सम्मानित हैं। उनके मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण ने रोशन जैसे छात्र को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोशन निषाद और सुनीता यादव को मुंबई में सम्मानित भी किया गया।

 

मुंबई यात्रा के दौरान रोशन ने पहली बार मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण का अनुभव किया, जो उसके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा रहा। यह उपलब्धि न केवल खिचरी स्कूल बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि लीप फॉरवर्ड निहार शांति पाठशाला, मुंबई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा के स्तर को सुधारना है। संस्था के फाउंडर प्रणिल नाइक और छत्तीसगढ़ की कोऑर्डिनेटर रंजना केदार के सहयोग से प्रदेश के बच्चों को यह मंच मिल रहा है। खिचरी स्कूल को राज्य में वर्ड पावर चैंपियनशिप का मजबूत केंद्र माना जाता है, जहां से हर वर्ष प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

      गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

    Read more

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना 29 किस्तों में महिलाओं के खातों में पहुँचे 18,805 करोड़ रुपये से अधिक, आत्मनिर्भरता और सम्मान का बढ़ा विश्वास

      रायपुर, 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,