Ro no D15139/23

हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई

 

रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ प्रदेश सरकार की जनहितकारी पहल का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के एक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है, जिससे कठिन समय में उन्हें महत्वपूर्ण सहारा मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम फरदबहार निवासी स्वर्गीय विनोद साय की नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से गंभीर चोट लग गई थी। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

मृतक की पत्नी चिरंजीवी पैंकरा ने अपनी समस्या को लेकर बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया और तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सहायता की मांग की। प्रारंभिक स्तर पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक पहल से प्रक्रिया में तेजी लाई गई और अंततः परिजनों को 2 लाख रुपए की बीमा सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई।

सहायता राशि प्राप्त होने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनके दुख की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ मदद पहुंचाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की सक्रिय कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया बन रहा जनविश्वास का केंद्र*

बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय क्षेत्र के लोगों के लिए उम्मीद का केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं और त्वरित निराकरण पा रहे हैं।

स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई से लोगों का भरोसा शासन-प्रशासन पर लगातार मजबूत हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता, बल्कि कैंप कार्यालय के माध्यम से शीघ्र और प्रभावी समाधान मिल रहा है।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क…

    Read more

    डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

      ​रायपुर 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और राजस्व…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की