Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से संवरा लालिमा का भविष्य, मिला बेसहारा परिवार को संबल

*रायपुर, 30 अप्रैल 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आज कई परिवारों के अंधेरे जीवन में उजाला भर रहा है। इसी क्रम में बस्तर जिले के जनपद पंचायत तोकापाल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलवा (बाघनपाल) से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहाँ पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही श्रीमती लालिमा ठाकुर के लिए शासन की योजनाएं एक बड़ा सहारा बनी हैं। अपने पति स्वर्गीय संजय ठाकुर के आकस्मिक निधन के बाद लालिमा ठाकुर और उनके बेटे चंदू ठाकुर के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। एक ही परिवार के इन सदस्यों को अपनी बुनियादी जरूरतों और परिवार को चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। परिस्थितियों के आगे विवश लालिमा ठाकुर ने शासन द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार’ में अपनी पीड़ा साझा की और राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत मदद की गुहार लगाई।

समाज कल्याण विभाग ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और जनपद पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत से संपर्क कर तत्काल लालिमा ठाकुर के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और बीपीएल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता परीक्षण के पश्चात विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें पेंशन योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

इस त्वरित राहत ने लालिमा ठाकुर के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो गया। लालिमा ठाकुर और उनके पुत्र चंदू ठाकुर ने इस मानवीय पहल और समय पर मिली आर्थिक सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह सजग पहल दर्शाती है कि शासन की योजनाएं यदि सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुँचें, तो वे किसी भी परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती हैं।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क…

    Read more

    डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

      ​रायपुर 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और राजस्व…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की