Ro no D15139/23

बिहान से बदली जिंदगी: गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

*रायपुर, 30 अप्रैल 2026/* छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत एरण्डवाल की निवासी श्रीमती गुंजवती पेगड़ की, जिन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में आर्थिक बदलाव लाया और आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना रही हैं।

श्रीमती गुंजवती पेगड़ वर्ष 2023 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत दुर्गावती स्व सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने धान खेती, सब्जी खेती, मुर्गीपालन, मुर्गी की ब्रुडिंग तथा गायपालन जैसी गतिविधियों को आजीविका का आधार बनाया। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता भी प्राप्त हुई, जिसमें सीआईएफ राशि 60 हजार रुपए, बैंक लिंकेज से 60 हजार रुपए, आईएफसी से 30 हजार रुपए तथा पीएफएमएम से 40 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 90 हजार रुपए का ऋण मिला।

इस आर्थिक सहयोग और मेहनत के बल पर गुंजवती पेगड़ ने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। धान खेती से 60 हजार रुपए, सब्जी खेती से 15 हजार रुपए, मुर्गीपालन से 16 हजार रुपए, मुर्गी की ब्रुडिंग से 10 हजार रुपए तथा गायपालन से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया।

गुंजवती पेगड़ बताती हैं कि बिहान योजना ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया। समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आजीविका को बेहतर बनाया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनीं।

उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, समूह सहयोग और छोटे-छोटे निवेश से ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। बिहान योजना आज ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है और “समूह से लखपति बनना संभव है” इस सोच को साकार कर रही है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

      समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं