Ro no D15139/23

सुशासन शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात

*ढोढरा शिविर में 3 महिला समूहों को मिला 10 लाख रुपये का ऋण*

 

*हितग्राहियों को मौके पर वितरित किए प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ*

 

रायपुर, 15 मई 2026/सुकमा जिले के ग्राम पंचायत ढोंढरा में सुशासन तिहार और “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में प्रशासन की सक्रियता और जनसेवा का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 10 लाख रुपये का बैंक ऋण वितरित किया गया।

 

कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने शिविर स्थल पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

 

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को प्रमाण पत्र निर्माण, आवेदन प्रक्रिया और शासकीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर मौके पर निराकरण की कार्रवाई भी की गई।

 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राजेश्वरी समूह को 4 लाख रुपये, सीताफल समूह को 3 लाख रुपये तथा कनकादुर्गा समूह को 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस पहल से महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

 

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी वितरित किए गए। 19 लोगों को किसान किताब, 21 लोगों को बी-1 एवं खसरा दस्तावेज, 15 लोगों को श्रम कार्ड तथा 17 लोगों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी गई।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्राचार्यों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। शिविर के बाद कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ गादीरास में आयोजित सुशासन शिविर में भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, सुश्री गीता कवासी, एसडीएम कोंटा श्री सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ कोंटा श्री सुमित धु्रव, सुश्री मधु तेता, तहसीलदार श्री इरशाद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाटरशेड योजना बनी किसान श्री छबी लाल के लिए समृद्धि का आधार

    धमतरी, 15 मई 2026// ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित वाटरशेड विकास योजना आज अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026 : बिरझुली समाधान शिविर में 431 आवेदन प्राप्त, 367 का मौके पर निराकरण

    हितग्राहियों को पोषण किट,आयुष्मान वय वंदन,नवीन राशन कार्ड आदि सामग्रियों का वितरण किया धमतरी, 15 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम