Ro no D15139/23

आमजनों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता  देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ हितग्राहियों को वितरित हुए प्रमाणपत्र व सामग्री शिविर में 499 आवेदन प्राप्त 189 का मौके पर निराकरण

 

कोरबा 20 मई 2026/सुशासन तिहार 2026  अंतर्गत आज जनपद पंचायत करतला के  ग्राम  देवलापाठ में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  कृषि, खाद्य, पंचायत विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने कहा कि  जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आमजनों तक योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही उपलब्ध कराया जाए।  उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सम्पन्न हुए समाधान शिविर में प्राप्त आवेंदनो का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है एवं गत वर्ष पीएम आवास, शौचालय, जॉब कार्ड जैसी मांगो से आमजनो को लाभान्वित किया गया है। इस वर्ष  भी प्राप्त आवेंदनो का परीक्षण कर पात्र आवेदकों को पूरा लाभ दिया जाएगा। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेकर  बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। सीईओ श्री नाग ने बताया की शिविरों में  प्राप्त आवेदनों का जिला स्तर पर कलेक्टर व राज्य स्तर पर सीधे मुख्यमंत्री द्वारा नियमित समीक्षा किया जा रहा है। इस हेतु ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी लेने एवं उनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर  ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को संतुष्ट किया जाए।
जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नही पड़ रही, प्रशासन खुद चलकर आमजनों तक आ रहे है।  उन्होंने बताया की शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। श्री झा ने अधिकारियों से आमजनो की आवाज सुनने, उनकी समस्याओं व मांगो को गंभीरता से लेने व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही। क्षेत्र में पेयजल की समस्या का शीघ्रता से निपटारा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने की अपील की।
जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कौशिक ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 499 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 189 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। सीसी रोड, पुल पुलिया जैसे अनेक अधोसंरचना निर्माण की मांग का परीक्षण कर कार्ययोजना में स्वीकृत कर निर्माण पूरा किया जाएगा।
इस दौरान शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा फुलझर निवासी श्री   रामकुमार को  विद्युत पंप प्रदान किया गया। साथ ही 19 हितग्राहियों को किसान किताब एवं 5 हितग्राहियों को केसीसी प्रदान किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत देवलापाठ के श्री शिवदयाल बिंझवार, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती हेमबाई धनवार, श्री रूपनारायण साहू सहित कुल  04 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।  खाद्य विभाग द्वारा 12 लोगों को राशन कार्ड प्रदान की गई।   महात्मा गांधी नरेगा से 4 लाभार्थियों को जॉब कार्ड भी दिए गए। स्वास्थय विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत देवलापाठ , दमखांचा, मोहरा व रोगदा को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित कर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को पोषण आहार किट दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं