Ro no D15139/23

बरसात से पहले नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी

*बरसात पूर्व बड़े नाला-नालियों की सफाई शुरू*

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सफाई व्यवस्था को लेकर दिये कड़े निर्देश*

 

कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में बरसात पूर्व नाला-नालियों की साफ-सफाई किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए पूर्व तैयारी के रूप में नाला-नालियों की सफाई कार्य कराया जाता है इस वर्ष भी शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों की सफाई का कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। सफाई के दौरान निकाले जा रहे कचरे को तत्काल उठाये जाने हेत निर्देशित किया गया है। ताकि लोगों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े। बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के नालों के माध्यम से बाहर निकल सके तथा सड़कों, गलियों एवं अन्य रिहायशी क्षेत्रों में बरसात के पानी का भराव न हो। इसके लिए सफाई कार्यों की नियमित निगरानी भी की जा रही है

 

*बरसात के समय ना हो परेशानी-च्रदप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सफाई अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन वार्ड एवं शहर के प्रमुख मार्गो के नालियों की सफाई करें ताकि लोगों को बरसात के समय बरसाती पानी से परेशानियों का सामना करना ना पड़ें। साफ-सफाई में लापरवाही किसी तरह से ना करे। वार्ड के नागरिकों, शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई के दौरान लोगों से चर्चा कर सहयोग लें। ताकि सफाई कार्य सुनियोजित ढंग से हो सके। साफ-सफाई के दौरान नालियों के उपर बने चबुतरा को हटाया जाकर सफाई करें। नालियों के उपर स्लैब को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया एवं नाली के उपर चबुतरा निर्माण किये जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने भी निर्देशित किया।

 

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने की अपील*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने मे लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री सड़क पर नहीं फेंकने का निवेदन किया। नगर पालिका परिषद कवर्धा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वर्षाऋतु के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल