Ro no D15139/23

मुजफ्फरपुर: शहर के बड़े अस्पताल में भीषण अगलगी, 4 मरीज जिंदा जले, 25+ रेस्क्यू, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. ब्रह्मपुरा थाना के समीप स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में लगी आग के बाद मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. राहत और बचाव अभियान के दौरान 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दम घुटने से चार मरीजों की मौत हो गई है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने घटना में चार मौत की पुष्टि की है. मौके पर FSL की टीम पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे अस्पताल के आईसीयू वार्ड के एक मशीन से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ. कुछ ही देर में पूरा वार्ड धुएं से भर गया. उस समय आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती थे. धुआं फैलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल स्टाफ ने तत्काल वार्ड में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया. साथ ही तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई.

खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर किया गया रेस्क्यू

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई. दमकलकर्मियों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के लिए घंटों तक अभियान चलाया, जिसमें करीब 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू के दौरान अस्पताल कर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गये.

दूसरे अस्पतालों में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू के बाद मरीजों को शहर के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई.

मरने वालों में ये लोग शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में शशांक कुमार (मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के रतनपुर गांव के निवासी), उदय कुमार (शिवहर जिले के तरियानी छपरा स्थित विसंभरपुर गांव के निवासी), गीता देवी (मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना के बिसतौलिया गांव के निवासी) और कृष्णनंदन सिंह (मुजफ्फरपुर के मीनापुर के गोरीगामा के निवासी) शामिल हैं. मरने वालों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गयी है.

रेस्क्यू टीम से सुनिये पूरा मामला

सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.”

  • Related Posts

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    US G20 Summit 2026 : एक तरफ अमेरिकी संसद में भारतीय उत्पादों पर 100 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ थोपने वाला बिल पास हो चुका है, तो दूसरी तरफ प्लानिंग है…

    Read more

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन