Ro no D15139/23

सुशासन तिहार- मड़कड़ी समाधान शिविर में मौके पर ही दूर हुईं ग्रामीणों की समस्याएं

*समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से जन-शिकायतें निपटाने कलेक्टर के निर्देश*

 

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, दिव्यांग सम्मेलाल को तुरंत मिली ट्राइसाइकिल*

 

रायपुर, 05 जून 2026/राज्य शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए आयोजित सुशासन तिहार के तहत सारंगढ- बिलाईगढ जिला के बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र के अंतिम ग्राम पंचायत मड़कड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मड़कड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने न केवल शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां लीं, बल्कि अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 1,627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

 

शिविर में मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण से संबंधित आवेदन रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।

 

*अब तक आए 22 हजार आवेदन, 19 हजार ऑनलाइन दर्ज कलेक्टर*

 

मड़कड़ी में आयोजित यह समाधान शिविर बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र का अंतिम समाधान शिविर है। ज्ञात हो कि पूरे जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत अब तक लगभग 22 हजार आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें से 19 हजार से अधिक आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित निराकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

 

*स्थल पर ही मिला योजनाओं का लाभ*

 

शिविर केवल आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 4 किसानों को कीटनाशक दवा एवं उन्नत बीज वितरित किए गए।राजस्व विभाग ने किसान किताब के लिए आए 5 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर मौके पर ही किसान किताब सौंपी। इसी तरह खाद्य विभाग ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 महिला हितग्राहियों को नए गैस कनेक्शन दिए। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा 5 छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र और गणवेश (यूनिफॉर्म) प्रदान किए गए।

 

*दिव्यांग सम्मेलाल के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

 

शिविर में समाज कल्याण विभाग की संवेदनशीलता भी देखने को मिली। ग्राम कैथा निवासी दिव्यांग सम्मेलाल केवट ने ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। विभाग ने बिना वक्त गंवाए कागजी प्रक्रिया पूरी की और कलेक्टर ने सम्मेलाल को नई ट्राइसाइकिल सौंपी। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से भावुक होकर हितग्राही और उनके परिजनों ने सरकार का आभार जताया।

 

*विश्व पर्यावरण दिवस- एक पेड़ मां के नाम का संदेश*

 

आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है, इसलिए शिविर स्थल (स्कूल परिसर) में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जनप्रतिनिधियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। साथ ही उपस्थित आमजन से अपील की गई कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनका संरक्षण भी करें।

  • Related Posts

    कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

    *17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा आवासीय परिसर*   रायपुर, 05 जून 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जशपुर…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    *पीएम आवास पूर्णता में पूरे देश में सबसे आगे छत्तीसगढ़, ढाई सालों में 10 लाख से अधिक आवास पूरे – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *मेडिकल कॉलेज बनेगा वर्तमान…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने