Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की बैठक ली

अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने प्रतिबद्धतापूर्वक निर्माण कार्यों को करें पूर्ण : कलेक्टर*

 

*- सभी निर्माण एजेंसी गुणवत्तापूर्ण करें कार्य*

 

*- सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कान्ट्रेक्टर्सपर की जाएगी कड़ी कार्रवाई*

 

*- सड़कों, पुल-पुलिया एवं भवनों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 11 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसी एवं कान्ट्रेक्टर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सभी निर्माण एजेंसी गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। उन्होंने कान्ट्रेक्टर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बेरिकेट्स जरूर लगाए, जिससे सड़के अच्छी तरह बनेंगी। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन सड़कों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिीविटी से विकास कार्यों को गति मिलती है और आवागमन की सुविधा बढ़ती है। उन्होंने सड़कों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनांदगांव-कवर्धा-पोण्डी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, राजनांदगांव के गोपालपुर से गिधवा मार्ग के डामरीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण, राजनांदगांव के डोंगरगांव बस्ती के फोरलेन निर्माण कार्य, सुखरी-झिका-देवानभेड़ी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, सुरगी के कोटराभाठा मार्ग, डोंगरगढ़ के छीपा से बड़े कुसमी मार्ग सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण की सघन समीक्षा की एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आ रही पोल शिफ्टिंग, पाईप लाईन सहित अन्य समस्याओं को दूर करें। उन्होंने भवन निर्माण कार्य अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यालय एवं आवासीय परिसर में गृह निर्माण, हाई स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा की।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं नवीन पुल निर्माण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़कों में बीटी कार्य की प्रगति, रिटेनिंग वॉल, सीसी निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने प्राथमिकता के साथ प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवागांव से मासूलजोब, करमरी से ग्वालीनडीह तथा नवीनीकरण कार्य अंतर्गत गठुला से तुमड़ीलेवा, मुड़ीपार से मनगटा, पटेवा से बिजेतला सहित विभिन्न प्रगतिरत सड़कों के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिवासी विकास विभाग तथा डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया तथा नगरीय पंचायतों के निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एसके चौरसिया, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पद्मसंभव मिश्रा, एसडीओ सेतु श्री फारूखी, डोंगरगांव एसडीओ श्री बीके अखंड, डोंगरगढ़ एसडीओ श्री केके सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता